Ranchi: बिहार के भोजपुर जिले में झारखंड की लापता युवती की हत्या का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के हरवाड़ा थाना क्षेत्र के विश्वास रवानी गांव निवासी अंजू कुमारी के रूप में हुई है। उसका शव 29 जून को भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के एक खेत से बरामद हुआ था। शव काफी सड़-गल चुका था, जिसके कारण शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
दो महीने पहले भोजपुर के युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
पुलिस द्वारा बरामद आधार कार्ड के आधार पर परिवार से संपर्क किया गया। इसके बाद परिजन आरा पहुंचे और शव की पहचान की। मृतका के पिता गुलाबी मंडल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर सीटू यादव नामक युवक से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी और उसी से मिलने के लिए अंजू 26 जून की सुबह घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
मृतका के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई
परिजनों ने पहले स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पिता ने सीटू यादव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से युवती का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
शव की स्थिति खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए उसे पटना रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More- जमशेदपुर मेें हाई अलर्ट, इन 6 थानों में धारा-163 लागू-जाने वजह
फिलहाल नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों की पुष्टि होगी।
Read More- साहिबगंज में तेज रफ्तार हाईवा ने टोटो में मारी टक्कर-तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









