Koderma: कोडरमा में बिहार पुलिस के उत्पाद विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की 315 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर उत्पाद चौकी के पास की गई जांच में एक पिकअप वैन के हिडन चैम्बर से 35 कार्टन में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है।
बिहार भेजी जा रही विदेशी शराब की खेप
उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिली थी कि झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां से एक पिकअप वैन (बीआर01जीडी-7945) में विदेशी शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही गोविंदपुर उत्पाद चौकी के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहन के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त तहखाने से 180 एमएल की 1,750 बोतल विदेशी शराब, कुल 315 लीटर, बरामद हुई।
शराब की खेप बेगूसराय पहुंचाई जा रही थी
पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के सतगावां निवासी बीरबल के रूप में हुई है। उसने स्वीकार किया कि शराब की खेप बेगूसराय पहुंचाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि झारखंड से बिहार तक अवैध शराब पहुंचाने का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है। तस्कर चावल, सब्जी, मछली, केले और कबाड़ से लदे वाहनों में हिडन चैम्बर बनाकर शराब की तस्करी करते हैं, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









