Palamu: पलामू में मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी छह राउंड वाला रिवॉल्वर (सिक्सर) और एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी
सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान दुबियाखाड़ की ओर से एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का संकेत दिया तो तीनों भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
Read More- कोडरमा में बिहार पुलिस की रेड! भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पूछताछ के दौरान आरोपियों के जवाब संदिग्ध लगे। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक आरोपी की कमर से छह राउंड वाला देशी रिवॉल्वर बरामद हुआ। जब आरोपी हथियार से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका, तो पुलिस ने हथियार जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
Read More- मुझे सुरक्षा की जरुरत नहीं-वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y श्रेणी की सुरक्षा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार सिंह, रवि प्रजापति और सुदर्शन सिंह के रूप में हुई है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









