Breaking News: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर आ रही है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर से उपचुनाव लड़ने वाले हैं। आज उन्होेंने इसकी घोषणा कर दी। रविवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी, जिसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।
Breaking News: लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है बांकीपुर सीट
बताते चलें कि बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। इस सीट से नितिन नवीन लगातार पांच बार विधायक चुने गए। उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर अब 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी।
Read More- कोडरमा में बिहार पुलिस की रेड! भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Breaking News: तेज प्रताप यादव की पार्टी ने वीणा मानवी को बनाया अपना उम्मीदवार
प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से यह मुकाबला सिर्फ एक उपचुनाव नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीति की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव के नतीजे जन सुराज के जनाधार और भविष्य की राजनीतिक दिशा का संकेत दे सकते हैं।
Read More- मुझे सुरक्षा की जरुरत नहीं-वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y श्रेणी की सुरक्षा
वहीं बांकीपुर उपचुनाव के लिए तेज प्रताप यादव की पार्टी ने भी वीणा मानवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में बांकीपुर का चुनाव बहुकोणीय और बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









