Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री और लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव सोमवार को ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। ईडी के द्वारा दूसरा समन जारी होने के बाद आज ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। अब ईडी उनसे शराब टेंडर से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
Breaking News: शराब टेंडर मामले में दोनों से होगी पूछताछ
जांच एजेंसी के अनुसार, रोहित उरांव और झारखंड के चर्चित पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के बीच शराब टेंडर को लेकर बड़े पैमाने पर पैसों के लेन-देन के संकेत मिले हैं। ईडी का दावा है कि इस लेन-देन का एक बड़ा हिस्सा बैंक खातों के माध्यम से किया गया था। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।
इस मामले की कड़ी तब जुड़ी, जब ईडी ने शराब घोटाले की जांच के दौरान रोहित उरांव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आईं, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया गया।










