Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के बिशुनपुर रोड स्थित लॉ कॉलेज के पीछे धनबाद-गया रेलखंड पर सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के राजेंद्र पथ, तेलबीघा निवासी तुषार कुमार के रूप में हुई है, जो IDFC बैंक में कार्यरत थे।
रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे कर्मी ने सबसे पहले देखा शव
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक चाभी मैन ने पोल संख्या 395/25 के पास युवक का शव देखा और तुरंत इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। इसके बाद आरपीएफ ने तिलैया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी दौरान मृतक के मोबाइल पर उनके पिता का फोन आया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
Read More- Breaking News: दूसरे समन के बाद पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव बेटे रोहित संग ईडी कार्यालय पहुंचे
ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल फोन, हेडफोन और माचिस बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
Read More- हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









