Ranchi: राजधानी रांची जिले के तमाड़ क्षेत्र में मिले सिरकटी और आंशिक रूप से जले शव के मामले में पुलिस ने 17 दिन बाद बड़ा खुलासा किया है। मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले में पुलिस ने दो और आरोपी अभी भी फरार हैं।
बताते चलें कि 19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ जंगल से बरामद शव बरामद की गई थी। शव की पहचान मांझीडीह निवासी संजय लोहरा के रूप में हुई। पुलिस जांच के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी की साजिश थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
पति बना रिश्ते में रुकावट, इसलिए रची गई हत्या की साजिश
पुलिस के मुताबिक, महिला अपने कथित प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करना चाहती थी, लेकिन उसका पति इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर धड़ को जलाकर जंगल में फेंक दिया। सिर को तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह स्थित रानी वन में जमीन के भीतर दबा दिया गया।
पुलिस ने मृतक का सिर भी बरामद किया
डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि बिना सिर के शव मिलने के कारण यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था। मोबाइल लोकेशन, तकनीकी विश्लेषण, फॉरेंसिक जांच और लगातार की गई छानबीन के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का सिर भी बरामद कर लिया। एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।
दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में चार लोगों की संलिप्तता सामने आई है। दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि बाकी दो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी साक्ष्यों के साथ अदालत में मजबूत आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









