July 2026 Calendar: July 2026 का महीना धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उत्सव और कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिवसों के कारण बेहद खास रहने वाला है। इस महीने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा और सावन महीने की शुरुआत जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते 12 दिनों तक बैंक भी बंद रहेंगे।
अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं या फिर त्योहारों की तैयारी करना चाहते हैं, तो पहले जुलाई का पूरा कैलेंडर जरूर देख लें।
ये भी पढ़ें: Ranchi Durand Cup 2026: 26 जुलाई से रांची बनेगा फुटबॉल का गढ़, डूरंड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी
July 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार
| तारीख | व्रत / त्योहार |
| 3 July | कृष्णपिंगल संकष्टी |
| 7 July | कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 10 July | योगिनी एकादशी |
| 11 July | वैष्णव योगिनी एकादशी, कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी |
| 12 July | रोहिणी व्रत, रवि प्रदोष, मासिक शिवरात्रि |
| 14 July | आषाढ़ अमावस्या, दर्श अमावस्या |
| 15 July | गुप्त नवरात्र प्रारंभ, चंद्र दर्शन |
| 16 July | भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, कर्क संक्रांति |
| 17 July | अनिरुद्ध चतुर्थी |
| 19 July | स्कंद षष्ठी |
| 20 July | आषाढ़ अष्टाह्निका प्रारंभ |
| 21 July | पार्वती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी |
| 22 July | भडली नवमी |
| 24 July | आशा दशमी व्रत |
| 25 July | देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारंभ |
| 26 July | रवि प्रदोष व्रत |
| 27 July | जयापार्वती व्रत प्रारंभ |
| 28 July | कोकिला व्रत |
| 29 July | गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, आषाढ़ पूर्णिमा |
| 30 July | उत्तर भारत में सावन महीने की शुरुआत |
July 2026 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?
जुलाई में साप्ताहिक अवकाश के अलावा कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।
| तारीख | कारण | स्थान |
| 5 July | रविवार | पूरे देश में |
| 6 July | MHIP डे | आइजोल |
| 9 July | बेह देनखलाम | शिलांग |
| 11 July | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
| 12 July | रविवार | पूरे देश में |
| 16 July | रथ यात्रा, कांग, हरेला | भुवनेश्वर, देहरादून, इंफाल |
| 17 July | तिरोत सिंह की पुण्यतिथि | शिलांग |
| 18 July | द्रुकपा त्शे-जी | गंगटोक |
| 19 July | रविवार | पूरे देश में |
| 22 July | खारची पूजा | अगरतला |
| 25 July | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 26 July | रविवार | पूरे देश में |
जरूरी सलाह: बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, क्योंकि कई अवकाश केवल संबंधित राज्यों में लागू होते हैं।
July 2026 क्यों रहेगा खास?
- भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा का आयोजन।
- देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत।
- गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन और व्यास पूजा।
- उत्तर भारत में सावन महीने का शुभारंभ।
- विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते 12 दिन बैंक बंद।
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाएंगे।









