Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर कहा कि कई बड़े विधानसभा क्षेत्रों में काम की रफ्तार काफी धीमी है, जिससे बड़ी संख्या में योग्य मतदाता सूची से छूट सकते हैं।
प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अनुपस्थिति में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
इन क्षेत्रों में सबसे धीमी है प्रगति
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि रांची विधानसभा में अब तक केवल 4.14%, हटिया में 8.48%, धनबाद में 4.78%, झरिया में 5.96% और बोकारो में 11.56% मतदाताओं का ही डिजिटलाइजेशन पूरा हो सका है। उनका कहना है कि यह गति बेहद धीमी है और समय पर प्रक्रिया पूरी करना मुश्किल दिख रहा है।
15 दिन बढ़ाने की मांग
कांग्रेस ने मांग की है कि वर्तमान में 29 जुलाई तक चलने वाली एन्यूमरेशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अगस्त की जाए। पार्टी का कहना है कि इससे बाकी बचे मतदाताओं को फॉर्म भरने और जमा करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।
Read More- Big Breaking : करनी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हर नागरिक का मतदान अधिकार है। इसलिए यह जरूरी है कि कोई भी पात्र मतदाता सिर्फ समय की कमी या धीमी प्रक्रिया के कारण मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। उन्होंने चुनाव आयोग से जनहित में इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
Read More- कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









