शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

जुलाई 17, 2026
in रांची Ranchi
A A
रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: कभी “तालाबों का शहर” कहलाने वाली झारखंड की राजधानी रांची में अब तालाब एक-एक कर इतिहास बनते जा रहे हैं। कभी यहां 100 से अधिक तालाब हुआ करते थे, लेकिन अब इनकी संख्या सिमटकर करीब 40 रह गई है। कई तालाब अतिक्रमण और निर्माण की भेंट चढ़ चुके हैं। अब शहर के बीचों-बीच स्थित हरमू जलाशय भी अपने अस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ता नजर आ रहा है। या यू कहे कि अस्तित्व की आखरी सांस गिन रहा है।

Table of Contents

Toggle
  • कचरे और गंदगी से पट चुका था हरमू जलाशय 
    • विभाग किसी तालाब को खत्म करने की योजना पर काम नहीं कर रहा-सुनील कुमार

कचरे और गंदगी से पट चुका था हरमू जलाशय 

देखा जाए तो कुछ समय पहले तक हरमू जलाशय कचरे और गंदगी से पट चुका था। लोगों को उम्मीद थी कि किसी दिन इसकी सफाई होगी, इसका सौंदर्यीकरण होगा और यह फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा। लेकिन अब तस्वीर बिल्कुल अलग है। जलाशय में मिट्टी डालकर उसे भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

मौके पर पहुंचने पर वहां झारखंड आवास बोर्ड का बोर्ड लगा मिला और ट्रैक्टर की मदद से जलाशय में मिट्टी भराई का काम चलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काम काफी दिनों से चल रहा हैं।

इस मामले में जब झारखंड आवास बोर्ड के सचिव सुनील कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह भूमि आवास बोर्ड की है। उनके अनुसार यह कोई प्राकृतिक तालाब नहीं, बल्कि खाली पड़ी जमीन थी, जहां वर्षों से बारिश का पानी जमा होने के कारण तालाब जैसा स्वरूप बन गया था।

विभाग किसी तालाब को खत्म करने की योजना पर काम नहीं कर रहा-सुनील कुमार

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग किसी तालाब को खत्म करने की योजना पर काम नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि आवास बोर्ड की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कर चारदीवारी करने और उनका बेहतर उपयोग करने की योजना चल रही है। इसी के तहत इस भूखंड पर भी कार्य किया जा रहा है और भविष्य में यहां पार्क या अन्य सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।

Read More- बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देखा जाए तो रांची में लगातार खत्म होते तालाबों का असर रांची के भूजल स्तर, तापमान और जलवायु पर साफ दिखाई देने लगा है। कभी अपनी ठंडी और सुहानी आबोहवा के लिए पहचाना जाने वाला रांची अब बढ़ती गर्मी और घटते जलस्रोतों की चुनौती से जूझ रहा है।

Read More- Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि क्या हरमू जलाशय को बचाया जाना चाहिए, या फिर इसकी जगह पार्क और मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण होना चाहिए?

Read More- धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

 

Related Posts

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के साथ पारंपरिक लकड़ी के जगन्नाथ रथ का निर्माण करते हुए लोहरा परिवार के कारीगरों का दृश्य, जो 300 वर्षों से अधिक पुरानी रथ निर्माण परंपरा को दर्शाता है।
धर्म-अध्याय

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

जुलाई 17, 2026
बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा की हत्याकांड खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
क्राइम Crime

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जुलाई 17, 2026
Ranchi Jagannathpur Mela 2026: From farming tools to Jharkhandi culture... find out what makes this year's fair special.
Jharkhand

Ranchi Jagannathpur Mela 2026: खेती के औजार से लेकर झारखंडी संस्कृति तक… जानिए इस बार मेले में क्या है खास?

जुलाई 17, 2026
Next Post
Government focuses on modernizing agriculture; Hemant Soren directs officials to work in mission mode.

कृषि को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस, Hemant Soren ने अधिकारियों को दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Government focuses on modernizing agriculture; Hemant Soren directs officials to work in mission mode.

कृषि को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस, Hemant Soren ने अधिकारियों को दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

जुलाई 17, 2026

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ रुपये के भुगतान पर घमासान-बाबूलाल ने सीएम से की न्यायिक जांच की मांग

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra