Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के बेलांगी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब दो बाइकों में अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक में आग लग गई। घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया वहीं दूसरी बाइक वाले मौके से फरार हो गए।
कुछ ही मिनटों में TVS XL-100 जलकर राख
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुर्गू से रांची की ओर जा रही दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में TVS XL-100 में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई और जलकर पूरी तरह राख हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
Read More- बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि दुर्घटना की असली वजह और आरोपी की पहचान हो सके।
Read More- धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप









