Pakur: पाकुड़ में 16 जुलाई को रथ यात्रा सह रथ मेला के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के पास से की गई चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार किया है। इसमें एक पुरुष सोहन सिंह और एक महिला रेखा देवी शामिल है।
पकड़े गए चोर के पास से चोरी के 6 मोबाइल फोन और 7390 रुपया बरामद हुआ है। दोनों चोर पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिला अंतर्गत पांडेश्वर के रहने वाले है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने नगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
मोबाइल फोन, पैसे और सोने की चेन की हुई थी चोरी
उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को पाकुड़ शहर में भव्य रथ यात्रा सह रथ मेला का आयोजन हुआ था। इस दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कई शातिर किस्म के लोग चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कई श्रद्धालुओं ने अपनी शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचे थे।
शिकायत ये था कि किसी का मोबाइल फोन तो किसी के पैसे तो किसी की गले का चेन चोरी कर ली गई। पीड़ित विश्वजीत सरकार, वंदना देवी, प्रमिला मंडल, प्रियंका देवी, पद्मावती देवी, नमिता मंडल द्वारा दिए गए आवेदन दिया था। इसे लेकर नगर थाना में कुल 6 मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें कांड संख्या 170/26, 171/26, 172/26, 173/26, 174/26 और 175/26 दर्ज की गई।
एसआईटी की टीम ने किया पर्दाफाश
इन शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया और मामले के उद्भेदन को लेकर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया।
Read More- बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी टीम में एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता समेत अन्य शामिल थे। गौरतलब है कि रथ मेला नगर थाना के सामने लगता है और रथ यात्रा राजापाड़ा से शुरू होकर नगर थाना के सामने से गुजरता है।
Read More- धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप









