Breaking News: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सोमवार को जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का दावा है कि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे कई लोग घायल हुए और कुछ के सिर में भी चोट आई। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज के आरोपों से साफ इनकार किया है।
Breaking News: बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात
बताया जा रहा है कि करीब 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर संसद थाना क्षेत्र तक पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात किए गए।
Read More- कोडरमा से बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी गिरफ्तार, बिहार EOU की बड़ी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं, प्रदर्शन से जुड़े कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि संसद मार्च शांतिपूर्ण रहेगा और इसे रोका नहीं जा सकता।
Read More- Spain vs Argentina Final: 16 साल का सूखा खत्म, अर्जेंटीना को हराकर स्पेन दूसरी बार फुटबॉल का बादशाह
Breaking News: सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए रखी 3 शर्ते
इधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार की जिम्मेदारी तय करने, प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने की अनुमति देने तथा सांसदों से इस मुद्दे पर आश्वासन देने की मांग की है।
Read More- कोडरमा का युवक गिरफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









