Koderma: कोडरमा में पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान मोरियामा के रहने वाले विशाल राणा के रुप में हुई है। युवक पर बंगाल की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही उसपर 2 लाख रुपए ठगी करने का भी आरोप है। पूरा मामला तिलैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, फिर बढ़ा प्रेम संबंध
पुलिस के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले विशाल राणा की पहचान सोशल मीडिया के जरिए पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की एक युवती से हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने शादी का वादा कर युवती का विश्वास जीत लिया और कई बार उससे मिलने भी गया।
Read More- कोडरमा से बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी गिरफ्तार, बिहार EOU की बड़ी कार्रवाई
बीमारी का बहाना बनाकर लिए लाखों रुपये
युवती का आरोप है कि आरोपी ने अपने परिजनों की बीमारी का हवाला देकर अलग-अलग समय पर करीब 2 लाख रुपये लिए। इसके बाद उसने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी और अंत में शादी से इनकार करते हुए बातचीत भी बंद कर दी।
Read More- कोडरमा में धनबाद-गया रेलखंड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
शिकायत के बाद कोडरमा पहुंची पुलिस
खुद को ठगा महसूस करने के बाद युवती ने वर्धमान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई और आरोपी की लोकेशन कोडरमा में मिलने पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने तिलैया थाना के सहयोग से मोरियामा स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब मामले की आगे की जांच वर्धमान पुलिस कर रही है।
Read More- Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









