Koderma: कोडरमा जिले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी फुलवरिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा से की गई। आरोपी पर वर्ष 2016 की नोटबंदी के दौरान कथित वित्तीय अनियमितता और संदिग्ध बैंकिंग लेनदेन में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद ईओयू की टीम उसे पूछताछ के लिए पटना ले गई।
नोटबंदी के दौरान गया शाखा में था तैनात
ईओयू के अनुसार, नोटबंदी के समय अरविंद कुमार बैंक ऑफ इंडिया की गया शाखा में कार्यरत था। जांच में सामने आया कि उस दौरान कुछ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन हुए थे। लंबे समय तक बैंकिंग रिकॉर्ड, खातों के विवरण और ट्रांजैक्शन की जांच के बाद आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
बिना जानकारी खाते से हुआ लाखों का लेनदेन
मिली जानकारी के मुताबिक गया निवासी राजेश कुमार ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया गया कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल उनकी जानकारी के बिना किया गया और उसके जरिए लाखों रुपये का लेनदेन हुआ। इसके बाद गया के सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई और जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी गई।
Read More- गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
वारंट जारी होने के बाद चल रहा था फरार
जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर निगरानी अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। हाल ही में उसके कोडरमा में होने की सूचना मिलने पर ईओयू ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Read More- Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
आर्थिक अपराध इकाई अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि नोटबंदी के दौरान हुए संदिग्ध लेनदेन में और कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









