National Film Awards 2025 : झारखंड के डायरेक्टर ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम निवासी फिल्म निर्देशक रवि राज मुर्मू की फिल्म ने पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है। राज मुर्मू की संथाली शॉर्ट फिक्शन फिल्म ‘आंगेन’ (अदृश्य) के लिए ‘बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर’ का राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
National Film Awards 2025: 13 मिनट की फिल्म ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अलग पहचान
बताते चलें कि दलमा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी 13 मिनट की फिल्म ‘आंगेन’ पहले ही मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में चयनित होने वाली इकलौती संथाली फिल्म बन चुकी थी। अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतकर इस फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है।
लोककथाओं से मिली प्रेरणा, दुनिया तक पहुंचाई संथाली संस्कृति
रवि राज मुर्मू ने बताया कि बचपन में दादा-दादी से सुनी गई संथाली लोककथाओं ने उनके भीतर फिल्म निर्माण का सपना जगाया। उनका उद्देश्य हमेशा अपनी भाषा, संस्कृति और आदिवासी समाज की कहानियों को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच तक पहुंचाना रहा। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है।
National Film Awards 2025: किसान परिवार से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक का सफर
पूर्वी सिंहभूम के कुमीरमुडी गांव के रहने वाले रवि राज मुर्मू साधारण किसान परिवार से आते हैं। एफटीआईआई पुणे से एडिटिंग और डायरेक्शन की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मुंबई में काम किया, लेकिन अपनी मिट्टी और संथाली सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड लौट आए। फिलहाल वे संथाली फीचर फिल्म ‘सूंडी: द रॉबिनहुड ऑफ संथाल’ का निर्देशन कर रहे हैं।
Read More- Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रवि राज मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे झारखंड और संथाली भाषा के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि रवि की सफलता राज्य के युवा फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को अपनी संस्कृति और विरासत को सिनेमा के माध्यम से दुनिया तक पहुंचाने की प्रेरणा देगी।
Read More- गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








