Koderma: कोडरमा जिले के धनबाद-गया रेलखंड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपडीह गांव के पास पोल संख्या 386/22 के समीप हुई। मृतक की पहचान कन्द्रपडीह निवासी शिबू जसवाल के रूप में हुई है।
रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान घटी घटना
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8 बजे शिबू जसवाल रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वह एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने रेलवे पुलिस और जयनगर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
कोडरमा से बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी गिरफ्तार, बिहार EOU की बड़ी कार्रवाई
इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
Read More- Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









