Garhwa: गढ़वा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है जहां अपराधियों ने बाइक सवार एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना बड़गड़ थाना क्षेत्र के सालो जंगल स्थित ललमटिया मोड़ के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बाइक को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अपाचे मोटरसाइकिल (JH 20 F 8585) से बड़गड़ से भंडरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उसका पीछा किया। ललमटिया मोड़ के पास उसे रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
Read More- Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बड़गड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
Read More- कोडरमा से बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी गिरफ्तार, बिहार EOU की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने घटनास्थल से बाइक जब्त कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश और मृतक की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








