Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा में हुई घटना को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उऩ्होंने कहा कल जामताड़ा में मृतक परिवार से मुलाकात हुई। परिवार की आपबीती सुनकर मैं स्तब्ध रह गया। जो बातें सामने आईं, उनसे भाजपा की राजनीति पर शर्म आती है। भोली-भाली और मासूम जनता आगे कर उनके साथ इतना निम्न स्तर का राजनीतिक खेल खेला गया है कि जामताड़ा ही नहीं, पूरे झारखंड की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं ने परिवार को ₹20,000 का लालच देकर उकसाया। नेताओं ने कहा कि मेरे साथ सदर अस्पताल चलो वहां स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी से पैसा दिलाएंगे थोड़ा मेरे साथ नारे बाजी करना। उसके बात उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया।
बीजेपी नेता पर अस्पताल में तोड़फोड़ का आरोप
भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अस्पताल में दंगा और तोड़फोड़ हुई, डॉक्टरों व नर्सों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया तथा कंप्यूटर, कागजात, मशीनरी और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाया गया। करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई। जिसका सीसीटीवी फुटेज में मौजूद है।
Read More- Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर
परिवार की बातें सुनकर मेरे होश उड़ गए। निकम्मी बीजेपी राजनीतिक में इतना नीचे कैसे गिर सकती है दंगा और कुकरित करा सकती है। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा की गुंडागर्दी और अराजक राजनीति का कानून के दायरे में जवाब दिया जाएगा।
Read More- कोडरमा से बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी गिरफ्तार, बिहार EOU की बड़ी कार्रवाई
अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा, भाग कितना भाग सकती है भाग… लेकिन याद रखो, कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। जहाँ भी छिपोगे, वहाँ से निकालकर लाऊँगा। मैं दोषियों किसी कीमत पर नहीं बकसूंगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









