रविवार, जुलाई 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Maiyan Samman Yojana के तहत एक बार फिर महिलाओं के खाते में एक साथ 3 महीने की राशि जारी

Maiyan Samman Yojana: एक साथ 3 महीने की राशि, 1.94 लाख महिलाओं को मिला लाभ और खातों में पहुंचे 146 करोड़ रुपये। मंईयां सम्मान योजना को लेकर गोड्डा से आई बड़ी अपडेट, पूरी खबर यहां पढ़ें।

जुलाई 19, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Maiyan Samman Yojana

Maiyan Samman Yojana amount for three months has once again been released into women's accounts in a single installment

Share on FacebookShare on Twitter

Godda News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। गोड्डा जिले की 1.94 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल, मई और जून 2026 यानी तीन महीने की सम्मान राशि एक साथ ट्रांसफर कर दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 146.05 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि बैंक खातों के सत्यापन, आधार सीडिंग और तकनीकी समस्याओं के समय पर समाधान की वजह से जिले की लगभग सभी पात्र महिलाओं तक समय पर राशि पहुंचाई जा सकी।

Table of Contents

Toggle
  • 1.94 लाख से अधिक महिलाओं को मिला योजना का लाभ
    • Maiyan Samman Yojana के तहत किस महीने कितनी राशि हुई ट्रांसफर?
      • किस प्रखंड में सबसे ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ?
        • भुगतान नहीं मिला तो क्या करें?

यह भुगतान महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें समय पर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1.94 लाख से अधिक महिलाओं को मिला योजना का लाभ

जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, योजना के तहत जिले की सभी स्वीकृत एवं पात्र महिलाओं को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया। गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बताया कि प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग, विभागों के बेहतर समन्वय और बैंकिंग संस्थानों के सहयोग से तीन माह की राशि का शत-प्रतिशत भुगतान किया गया।

उन्होंने कहा कि लाभार्थियों तक बिना किसी बाधा के राशि पहुंचाने के लिए बैंक खातों का सत्यापन, आधार सीडिंग, तकनीकी त्रुटियों का समाधान और लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की गई।

Maiyan Samman Yojana के तहत किस महीने कितनी राशि हुई ट्रांसफर?

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार-

  • अप्रैल 2026: 1,94,839 महिलाओं के खातों में 48.70 करोड़ रुपये
  • मई 2026: 1,94,693 महिलाओं को 48.67 करोड़ रुपये
  • जून 2026: 1,94,681 महिलाओं के खातों में 48.67 करोड़ रुपये

तीनों महीनों को मिलाकर 1,46,05,32,500 रुपये (लगभग 146.05 करोड़ रुपये) सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए।

किस प्रखंड में सबसे ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गोड्डा प्रखंड में सबसे अधिक 37,311 महिलाओं को प्रत्येक माह सम्मान राशि मिली। इसके अलावा महागामा, पोड़ैयाहाट, मेहरमा, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर, पथरगामा, बसंतराय, सुंदरपहाड़ी, गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत की पात्र महिलाओं को भी योजना का लाभ मिला।

भुगतान नहीं मिला तो क्या करें?

उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को नए आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, बैंक खातों के सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया की नियमित निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

यदि किसी पात्र महिला के खाते में अब तक सम्मान राशि नहीं पहुंची है या भुगतान से जुड़ी कोई समस्या है, तो वे अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग या जिला प्रशासन से संपर्क कर सकती हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 पर डाक विभाग की अनोखी पहल, अब स्कूल से ही भाइयों तक पहुंचेगी राखी

Ritika Singh
Ritika Singh

Related Posts

बोकारो के कौशल विकास केंद्र में कुक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
बोकारो (Bokaro)

बोकारो के कौशल विकास केंद्र में कुक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

जुलाई 19, 2026
रातू के चटकपुर में दम घुटने से महिला समेत मासूम की मौत, ननद और बच्चा गंभीर
क्राइम Crime

चाईबासा: कारो नदी में पत्थर से बंधा हुआ शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जुलाई 19, 2026
कोडरमा का युवक गिरफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप
कोडरमा Koderma

कोडरमा का युवक गिरफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप

जुलाई 19, 2026
Next Post
पेपर लीक पर प्रदीप यादव का बड़ा हमला, बोले-युवाओं का भविष्य खतरे में

पेपर लीक पर प्रदीप यादव का बड़ा हमला, बोले-युवाओं का भविष्य खतरे में

Sawan 2026

Sawan 2026: क्या सावन में मांस-मछली खाना पाप है? जानिए धर्म और विज्ञान क्या कहते हैं

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

बोकारो के कौशल विकास केंद्र में कुक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

बोकारो के कौशल विकास केंद्र में कुक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

जुलाई 19, 2026

चाईबासा: कारो नदी में पत्थर से बंधा हुआ शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sawan 2026: क्या सावन में मांस-मछली खाना पाप है? जानिए धर्म और विज्ञान क्या कहते हैं

पेपर लीक पर प्रदीप यादव का बड़ा हमला, बोले-युवाओं का भविष्य खतरे में

Maiyan Samman Yojana के तहत एक बार फिर महिलाओं के खाते में एक साथ 3 महीने की राशि जारी

कोडरमा का युवक गिरफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra