मंगलवार, जुलाई 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने देवघर में श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने देवघर में समीक्षा बैठक की। 228 डॉक्टर, 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी, 41 स्वास्थ्य संस्थान और 105 किमी कांवरिया पथ पर मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है।

जुलाई 20, 2026
in Jharkhand
A A
Health Minister Dr. Irfan Ansari reviewed preparations for the Shravani Mela in Deoghar, stating that there would be no compromise on the safety and health of devotees.

Health Minister Dr. Irfan Ansari reviewed preparations for the Shravani Mela in Deoghar, stating that there would be no compromise on the safety and health of devotees.

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Table of Contents

Toggle
  • 228 डॉक्टर और 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे तैनात
  • 105 किलोमीटर कांवरिया पथ पर मेडिकल कैंप
  • खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, पेड़ा प्रसाद की होगी नियमित जांच
  • पेयजल, शौचालय और बिजली व्यवस्था पर विशेष निगरानी
  • ‘हर श्रद्धालु भगवान शिव का स्वरूप’
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘जीरो टॉलरेंस ऑन हेल्थ इमरजेंसी’

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

228 डॉक्टर और 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे तैनात

बैठक में देवघर, दुमका और जामताड़ा सहित श्रावणी मेला से जुड़े सभी जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि मेले के दौरान 228 डॉक्टरों और 400 से अधिक पारा स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इसके अलावा जिले के 41 स्वास्थ्य संस्थानों को 24 घंटे संचालित किया जाएगा। इनमें सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

देवघर सदर अस्पताल में 100 बेड तथा एम्स देवघर में 50 बेड विशेष रूप से श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ट्रॉमा, आईसीयू, ब्लड बैंक, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी और रेफरल सेवाओं को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया गया।

105 किलोमीटर कांवरिया पथ पर मेडिकल कैंप

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 105 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर नियमित अंतराल पर मेडिकल कैंप स्थापित किए गए हैं। यहां डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल कर्मी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे।

हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, संक्रमण, सर्पदंश, चोट और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त दवाइयों, ऑक्सीजन, जीवनरक्षक इंजेक्शन, ORS और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, पेड़ा प्रसाद की होगी नियमित जांच

बैठक में खाद्य सुरक्षा को लेकर भी मंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम के प्रसिद्ध पेड़ा प्रसाद सहित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और स्ट्रीट वेंडरों द्वारा बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मिलावटी या नकली खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो।

पेयजल, शौचालय और बिजली व्यवस्था पर विशेष निगरानी

डॉ. इरफान अंसारी ने संबंधित विभागों को कांवरिया पथ पर स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थल, दाल-भात सेवा केंद्रों की गुणवत्ता, निर्बाध बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मरों की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही खाद्य एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाने और पेयजल व खाद्य सामग्री की नियमित जांच करने को कहा।

‘हर श्रद्धालु भगवान शिव का स्वरूप’

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,

“बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाला हर श्रद्धालु हमारे लिए भगवान शिव का स्वरूप है। उसकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी श्रद्धालु को इलाज या सुविधा के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।”

उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘जीरो टॉलरेंस ऑन हेल्थ इमरजेंसी’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार राज्य सरकार श्रावणी मेले के दौरान ‘जीरो टॉलरेंस ऑन हेल्थ इमरजेंसी‘ नीति पर काम कर रही है। लक्ष्य यह है कि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का सामना न करना पड़े और झारखंड की व्यवस्थाएं देश के लिए मिसाल बनें।

बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा, डीआईसी डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, देवघर के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित जिलों के सिविल सर्जन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

BJP launches a scathing attack on the bureaucracy in Jharkhand, stating that officials are ignoring elected representatives and the government has failed completely.
Jharkhand

झारखंड में ब्यूरोक्रेसी पर BJP का बड़ा हमला, बोली- जनप्रतिनिधियों की नहीं सुन रहे अधिकारी, सरकार पूरी तरह विफल

जुलाई 21, 2026
Jharkhand Police Transfer: Major reshuffle in Jharkhand Police; 41 inspectors transferred – check the full list.
Jharkhand

Jharkhand Police Transfer: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 इंस्पेक्टरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

जुलाई 21, 2026
AYUSH healthcare in Jharkhand to get a new boost; ₹5.03 crore sanctioned for Ayurveda, Unani, and Homeopathic institutions.
Breaking News

Jharkhand में आयुष चिकित्सा को मिलेगा नया बल, आयुर्वेद-यूनानी-होम्योपैथिक संस्थानों के लिए 5.03 करोड़ रुपए मंजूर

जुलाई 21, 2026
Next Post
कानून से ऊपर कोई राजनीतिक दल नहीं-कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

कानून से ऊपर कोई राजनीतिक दल नहीं-कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

CJP submits memorandum to JP Nadda; puts forward three major demands, including Dharmendra Pradhan's resignation.

CJP ने जेपी नड्डा को सौंपा ज्ञापन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं 3 बड़ी मांगें

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Monsoon Health Tips

Monsoon Tips: बारिश में इन सब्जियों को खाने से पहले हो जाएं सावधान! छोटी सी लापरवाही बन सकती है बीमारी की वजह

जुलाई 21, 2026

झारखंड में ब्यूरोक्रेसी पर BJP का बड़ा हमला, बोली- जनप्रतिनिधियों की नहीं सुन रहे अधिकारी, सरकार पूरी तरह विफल

NEET Paper Leak पर PM मोदी का पहला बड़ा बयान, उधर संसद में जबरदस्त हंगामा, सदन 2 बजे तक स्थगित

NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, संसद मार्च का ऐलान; PM मोदी का सख्त संदेश

Jharkhand Police Transfer: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 इंस्पेक्टरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand में आयुष चिकित्सा को मिलेगा नया बल, आयुर्वेद-यूनानी-होम्योपैथिक संस्थानों के लिए 5.03 करोड़ रुपए मंजूर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra