कल BJP ने Congress को घेरा आज कांग्रेस करेगी बीजेपी कार्यालय के तरफ कूच, सुरक्षा टाइट
22 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने JPSC कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद BJP कार्यकर्ताओं ने Congress भवन का भी घेराव किया। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने ऐलान किया कि वह 23 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का घेराव करेगी।
देशभर में छात्र हित और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर राजनीति तेज हो गई है। एक ओर देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस द्वारा नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है, तो वहीं झारखंड की राजधानी रांची में JPSC की 14वीं परीक्षा को लेकर राजनीतिक घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है।
इसी क्रम में 22 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने JPSC कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद BJP कार्यकर्ताओं ने Congress भवन का भी घेराव किया। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने ऐलान किया कि वह 23 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का घेराव करेगी।
कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार सुबह से ही भाजपा के हजारों कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचने लगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि वे कांग्रेस के आरोपों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे और युवाओं के मुद्दे पर पार्टी का पक्ष जनता के सामने रखेंगे।
इस दौरान रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं के भविष्य के साथ राजनीति कर रही है। वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष वरुण साहू ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और छात्र हित के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।
उधर, कांग्रेस के BJP प्रदेश कार्यालय घेराव के ऐलान के मद्देनजर रांची पुलिस भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई स्तरों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
अब देखना होगा कि छात्र हित और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर शुरू हुआ यह राजनीतिक टकराव आने वाले दिनों में किस दिशा में जाता है और क्या इससे युवाओं की समस्याओं का कोई ठोस समाधान निकल पाता है।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis