Breaking News: राजधानी रांची में गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर फेंके। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और घटनास्थल पर तनाव का माहौल बन गया।
Breaking News: दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी, मीडियाकर्मी घायल
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और एक मीडियाकर्मी के पत्थर लगने से घायल होने की सूचना है।
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई।
Breaking News: पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए किया लाठीचार्ज
हालात को नियंत्रण से बाहर जाता देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। मौके पर पहले से तैनात पुलिस बल ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था संभाली और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








