Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी 25 जुलाई की संध्या राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी।
राकेश सिन्हा ने कहा कि NEET और सीबीएसई परीक्षाओं से जुड़ी अनियमितताओं ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही समस्याओं के कारण युवाओं का भविष्य संकट में है। साथ ही, छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनके साथ किए गए व्यवहार पर भी चिंता जताई।
Read More- कोडरमा में राशन डीलर पर KYC के नाम पर 50 रुपए मांगने का आरोप
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस के अनुसार, सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में कैंडल मार्च महात्मा गांधी या बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा। इसके बाद सत्याग्रह कर छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की जाएगी।
Read More- NEET विवाद के बीच शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, विनीत जोशी का तबादला
पार्टी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी दोहराई। कांग्रेस ने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न संगठन, कार्यकर्ता, छात्र, युवा, अभिभावक और समाज के अन्य वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.