फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना की जा सकती है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सजा और आर्थिक दंड दोनों को पहले से अधिक कठोर बनाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, संशोधन विधेयक को आगामी सप्ताह संसद में पेश किया जा सकता है और सरकार इसे जल्द पारित कराने की कोशिश करेगी।मौजूदा कानून में क्या है प्रावधान?
वर्तमान पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत:- पेपर लीक या गोपनीय परीक्षा सामग्री लीक करने पर 3 से 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है।
- यदि अपराध किसी संगठित गिरोह या नेटवर्क द्वारा किया जाता है, तो 5 से 10 साल तक की जेल और कम से कम 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
- परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियां या सेवा प्रदाता यदि समय पर गड़बड़ी की जानकारी नहीं देते हैं, तो उन पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
संशोधन के बाद क्या बदल सकता है?
सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित संशोधन लागू होने के बाद पेपर लीक के मामलों में सजा और आर्थिक दंड दोनों को और अधिक सख्त किया जाएगा। दोषियों के लिए कम से कम 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक का जुर्माना निर्धारित किए जाने की संभावना है। इसके अलावा जांच और अभियोजन प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि पेपर लीक के मामलों में त्वरित कार्रवाई और शीघ्र न्याय सुनिश्चित हो सके।NEET विवाद के बीच सरकार का बड़ा संदेश
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई स्थानों पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सरकार की ओर से कानून को और सख्त बनाने की पहल को सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, प्रस्तावित संशोधनों की अंतिम रूपरेखा कैबिनेट की मंजूरी और संसद में विधेयक पेश होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









