Ranchi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इसे देश के छात्रों, युवाओं और उनके परिवारों के लंबे संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों और पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस लगातार जवाबदेही की मांग करती रही है।
राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि बार-बार सामने आए परीक्षा विवादों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन केंद्र सरकार ने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए। उनके अनुसार, यदि समय पर जवाबदेही तय की जाती, तो छात्रों को आंदोलन का रास्ता नहीं अपनाना पड़ता।
Read More- Breaking News: सुबह हो गई मामू-प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों में जश्न का माहौल
परीक्षा प्रणाली से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच हो
उन्होंने कहा कि केवल मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस की मांग है कि परीक्षा प्रणाली से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच हो, पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों और उनके संरक्षणकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए। Read More- कोडरमा में रेलवे ट्रैक से बिहार की टीचर का शव मिलने से सनसनी, शुक्रवार से थी लापता सिन्हा ने यह भी कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। Read More- Breaking News: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









