Koderma: झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों का दल कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित नवलशाही थाना के समीप पहुंच गया और वहां लगी बैरिकेडिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हाथियों के सड़क पर आ जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
थाना परिसर में घुसने की कोशिश, पुलिस ने दिखाई सूझबूझ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का झुंड थाना परिसर की ओर बढ़ने लगा और अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नवलशाही थाना के एसआई रवि प्रकाश पंडित ने तत्परता दिखाते हुए डंडे में आग जलाकर और पटाखे फोड़कर हाथियों को पीछे हटाने का प्रयास किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।एक वाहन से टकराया हाथी, बड़ा हादसा टला
हाथियों को खदेड़ने के दौरान एक हाथी सड़क पर खड़े एक वाहन से भी टकरा गया। हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से पटाखे फोड़कर हाथियों के झुंड को आबादी वाले क्षेत्र से निकालकर जंगल की ओर भेज दिया। इसके बाद इलाके में स्थिति सामान्य हुई।Koderma News: वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी
लगातार हाथियों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की पर्याप्त निगरानी और प्रभावी व्यवस्था नहीं होने के कारण हाथी बार-बार गांवों और मुख्य सड़कों तक पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों की जान-माल पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही रोकने और स्थायी समाधान की मांग की है। ये भी पढ़ें: Ranchi से अगवा कर युवक को लेकर भाग रहे थे आरोपी, बोलेरो समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








