विधायक निसात आलम ने पहुंचाई राहत
इस दौरान विधायक निसात आलम ने पीड़ित परिवारों के बीच आर्थिक सहायता, राशन, कपड़े एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की, ताकि तत्काल राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने संबंधित सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त मकानों का निर्माण के लिए पहल करें। विधायक ने प्रशासन से आग की घटना का शीघ्र सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा एवं सभी सरकारी राहत उपलब्ध कराने को कहा। प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन सहित अन्य मौजूद थे।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








