कोचिंग संस्थानों और बिचौलियों पर CID की नजर
सूत्रों के अनुसार, जांच का फोकस उन लोगों पर है जिन पर JPSC परीक्षा में अभ्यर्थियों की “सेटिंग” कराने और कथित तौर पर पूरे नेटवर्क को संचालित करने का संदेह है। इसी कड़ी में सरायढेला और आसपास के क्षेत्रों में संचालित कुछ प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थानों के संचालकों के आवास और कार्यालयों पर भी छापेमारी की गई। CID की टीम ने जांच के दौरान परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, संभावित लेन-देन के रिकॉर्ड, मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की जांच की। साथ ही कुछ लोगों से बंद कमरे में पूछताछ भी की गई, ताकि कथित नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान
हालांकि, धनबाद में हुई इस कार्रवाई को लेकर सीआईडी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ और किन लोगों से पूछताछ की गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।राज्यभर में चल रही है व्यापक कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, JPSC परीक्षा मामले में सीआईडी राज्यभर में 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है। धनबाद में हुई छापेमारी के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थानों और कथित बिचौलियों के बीच हलचल बढ़ गई है। पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।पूर्व चेयरमैन से पूछताछ जारी, 11 आरोपी गिरफ्तार
इधर, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से भी जांच एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान जारी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








