Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा समेत कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे हवाएं
मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ गरज और वज्रपात के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में पानी जमा होने और आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम खराब रहने के दौरान लोगों को खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।झारखंड में सामान्य से 22% अधिक बारिश
1 जून से 11 अगस्त तक राज्य में 739 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 616.5 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह झारखंड में अब तक सामान्य से 22 फीसदी अधिक बारिश हुई है। हालांकि, जिलेवार स्थिति अलग है। पश्चिमी सिंहभूम में 761.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 21 फीसदी अधिक है। दूसरी ओर देवघर में सामान्य से 47 फीसदी और बोकारो में 55 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। कोडरमा समेत कुछ अन्य जिलों में भी बारिश की कमी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










