मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

Share Market Crash: सेंसेक्स 300 अंक गिरा, Tata Motors PV समेत इन शेयरों में बड़ी गिरावट

Share Market Today: 14 अगस्त को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 77,800 के स्तर पर आ गया। निफ्टी भी 80 अंक फिसला। Tata Motors Passenger Vehicles का शेयर 5% टूटा, जबकि Technocraft Ventures IPO की 43.40% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई।

अगस्त 21, 2026
in देश National News
A A
Share Market Today
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 77,800 के आसपास आ गया, जबकि निफ्टी भी करीब 80 अंक फिसलकर 24,300 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स करीब 77,853 के स्तर पर था। बाजार में बिकवाली के बीच Tata Motors Passenger Vehicles (Tata Motors PV) का शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहा। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी का शेयर करीब 5% गिरकर ₹332.75 के आसपास आ गया।

Tata Motors PV में 5% की गिरावट

Tata Motors Passenger Vehicles के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों के बाद निवेशकों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही। कंपनी का मुनाफा 80% से ज्यादा घटकर करीब ₹775 करोड़ रह गया। इसका असर शुक्रवार के कारोबार में शेयर पर देखने को मिला और Tata Motors PV का शेयर करीब 5% तक टूट गया।

Technocraft Ventures IPO की शानदार लिस्टिंग

शेयर बाजार में आज Technocraft Ventures IPO ने मजबूत शुरुआत की। कंपनी का शेयर NSE पर ₹212 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 43.40% प्रीमियम के साथ ₹284 पर लिस्ट हुआ। BSE पर शेयर करीब ₹285 पर कारोबार करता नजर आया। ₹251.88 करोड़ के इस IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह 38.68 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

LEAP India IPO की भी बढ़त के साथ एंट्री

पैलेट और कंटेनर लीजिंग कंपनी LEAP India के शेयरों ने भी बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत की। ₹159 के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर NSE पर 4.34% की तेजी के साथ ₹165.90 पर लिस्ट हुआ। BSE पर यह करीब ₹166 पर खुला। ₹2,480 करोड़ का LEAP India IPO कुल 8.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी नए शेयरों से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए करेगी। Nifty Top Gainers शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में कुछ शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिली।
  • Tata Consumer: ₹1,090.50- करीब 2.69% ऊपर
  • TMPV: ₹349.60- करीब 1.92% ऊपर
  • NTPC: ₹344.25- करीब 1.41% ऊपर
Nifty Top Losers वहीं कुछ बड़े शेयरों में बिकवाली हावी रही।
  • Hindalco: ₹1,046.25 – करीब 2.99% नीचे
  • ICICI Bank: ₹1,406.80 – करीब 1.74% नीचे
  • UltraTech Cement: ₹11,706 – करीब 1.56% नीचे

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी कारोबार मिला-जुला रहा। दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.37% ऊपर, जापान का Nikkei 0.85% ऊपर रहा, जबकि हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng करीब 0.93% नीचे कारोबार करता दिखा।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी पर नजर

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने करीब ₹720 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की है। वहीं पिछले 30 दिनों के आंकड़ों में विदेशी निवेशकों की शुद्ध बिकवाली करीब ₹2,206 करोड़ रही। घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने पिछले 7 दिनों में करीब ₹8,929 करोड़ की खरीदारी की है। इससे बाजार में घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी का संकेत मिलता है।

अमेरिकी बाजार में तेजी

13 अगस्त को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। Dow Jones करीब 70 अंक (0.13%), Nasdaq करीब 215 अंक (0.81%) और S&P 500 करीब 50 अंक (0.65%) ऊपर बंद हुआ।
13 अगस्त को कैसा रहा था बाजार?
इससे पहले 13 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार रहा था। सेंसेक्स 114 अंक चढ़कर 78,080 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 40 अंक गिरकर 24,396 पर पहुंच गया था। डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर या IPO में निवेश से पहले कंपनी के वित्तीय आंकड़ों और जोखिमों का स्वतंत्र रूप से अध्ययन करें।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • Share Market Today: 6 दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा
    Share Market Today: 6 दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा
  • डाक विभाग में इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन का बड़ा मौका, इस दिन आयोजित होगी परीक्षा
    डाक विभाग में इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन का बड़ा मौका, इस दिन आयोजित होगी परीक्षा
  • NTA की परीक्षा व्यवस्था अब होगी और भी सख्त, जांच के लिए बनेगी चार स्तरीय सिस्टम
    NTA की परीक्षा व्यवस्था अब होगी और भी सख्त, जांच के लिए बनेगी चार स्तरीय सिस्टम
  • Share Market Today: शेयर बाजार लाल निशान में, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले; IPO भी खुला
    Share Market Today: शेयर बाजार लाल निशान में, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले; IPO भी खुला
Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

Table of Contents

Toggle
  • Tata Motors PV में 5% की गिरावट
    • Technocraft Ventures IPO की शानदार लिस्टिंग
      • LEAP India IPO की भी बढ़त के साथ एंट्री
      • एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
      • विदेशी निवेशकों की खरीदारी पर नजर
      • अमेरिकी बाजार में तेजी
        • 13 अगस्त को कैसा रहा था बाजार?
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
📌 यह भी पढ़ें:
  • Kulgam Encounter: CRPF जवानों पर हमला करने वाला लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, साथी उमर भी ढेर
  • Breaking News: असम में भीषण सड़क हादसा-मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 12 की मौत, अधिकतर छात्र
  • दुर्गापुर में भाजपा नेता श्याम कुमार दास की हत्या से सनसनी, जमीन विवाद या राजनीतिक गुटबाजी? दो गिरफ्तार, एक फरार
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Kulgam Encounter: CRPF जवानों पर हमला करने वाला लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, साथी उमर भी ढेर
Breaking News

Kulgam Encounter: CRPF जवानों पर हमला करने वाला लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, साथी उमर भी ढेर

नवम्बर 16, 2026
Breaking News: असम में भीषण सड़क हादसा-मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 12 की मौत, अधिकतर छात्र
Breaking News

Breaking News: असम में भीषण सड़क हादसा-मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 12 की मौत, अधिकतर छात्र

नवम्बर 13, 2026
दुर्गापुर में भाजपा नेता श्याम कुमार दास की हत्या से सनसनी, जमीन विवाद या राजनीतिक गुटबाजी? दो गिरफ्तार, एक फरार
देश National News

दुर्गापुर में भाजपा नेता श्याम कुमार दास की हत्या से सनसनी, जमीन विवाद या राजनीतिक गुटबाजी? दो गिरफ्तार, एक फरार

नवम्बर 12, 2026
Next Post
Ranchi Traffic diversions for Independence Day 2026

Ranchi में स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रूट रहेंगे बंद

बगोदर में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, स्थानीय लोगों ने कर दिया सड़क जाम

बगोदर में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, स्थानीय लोगों ने कर दिया सड़क जाम

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

नवम्बर 17, 2026

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक

IITF-2026 में छाया झारखंड की महिलाओं का हुनर, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

खूंटी पहुंचे अजय राय, विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात

रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रभारी, सरयू राय समेत जदयू नेताओं ने दी बधाई

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts