Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
बाहरी मार्गों से रांची आने वाले भारी वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही निर्धारित स्थानों पर रोक दिया जाएगा। हालांकि, छोटे और सामान्य वाहनों का परिचालन वैकल्पिक मार्गों पर जारी रहेगा।
इन सात प्रमुख मार्गों पर रोके जाएंगे भारी वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रोक स्थल निर्धारित किए हैं।- कांके-बोड़िया मार्ग: भारी वाहनों को बोड़िया तक रोका जाएगा।
- चाईबासा-खूंटी मार्ग: वाहनों को बिरसा चौक तक सीमित किया जाएगा।
- गुमला-सिमडेगा मार्ग: कटहल मोड़ और आईटीआई बस पड़ाव पर रोक रहेगी।
- जमशेदपुर मार्ग: दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम और सदाबहार चौक तक भारी वाहनों को रोका जाएगा।
- पतरातू मार्ग: लॉ यूनिवर्सिटी के पास रोक की व्यवस्था रहेगी।
- बूटी मोड़-कोकर मार्ग: बूटी मोड़ और खेलगांव चौक तक भारी वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा।
- रिंग रोड-पिस्का मोड़ मार्ग: पंडरा बाजार तक भारी वाहनों को रोका जाएगा।
Ranchi: मुख्यमंत्री और वीवीआईपी के लिए अलग ट्रैफिक रूट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सांसद और विधायक एटीआई मोड़, सिद्धू-कान्हू पार्क मोड़, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ और राजकीय गेस्ट हाउस होते हुए वीवीआईपी प्रवेश द्वार से समारोह स्थल पहुंचेंगे। केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए हॉटलिप्स चौक से रणधीर वर्मा चौक, उपायुक्त आवास होते हुए निर्धारित मार्ग तय किया गया है।स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।- मुख्यमंत्री के कारकेड की पार्किंग मुख्य मंच के पीछे होगी।
- वीवीआईपी और अधिकारियों के वाहन मंच के पश्चिम में नीलांबर-पितांबर पार्क के समीप पार्क किए जाएंगे।
- नारंगी और हरे पासधारकों के लिए अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
- मीडियाकर्मियों के वाहन हॉकी स्टेडियम के उत्तर, बापू वाटिका के पास आर्मी ग्राउंड से सटे स्थल पर लगाए जाएंगे।
- आम लोगों के वाहनों के लिए टीआरआई के सामने मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
इन ड्रॉप गेट से सामान्य वाहनों की एंट्री बंद
ड्रॉप गेट संख्या 1, 3, 7, 9, 18, 20 और 23 से केवल पासधारी, मीडिया कर्मी और अधिकारियों को प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा दीनदयाल नगर, शिबू सोरेन आवास के समीप, हॉकी स्टेडियम, रजिस्ट्री ऑफिस कट और बिजली ऑफिस ट्रांसफॉर्मर मोड़ सहित चिन्हित मार्गों से सामान्य वाहनों की मोरहाबादी की ओर आवाजाही बंद रहेगी।इन सड़कों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित
उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम और रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी प्रवेश गेट तक सड़क किनारे किसी भी वाहन की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 15 अगस्त को मोरहाबादी क्षेत्र में आने-जाने के दौरान निर्धारित ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। इससे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शहर में यातायात को सुचारु रखने में मदद मिलेगी। ये भी पढ़ें: Share Market Crash: सेंसेक्स 300 अंक गिरा, Tata Motors PV समेत इन शेयरों में बड़ी गिरावट
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









