मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

Breaking News: कोडरमा में कांवरियों की बस का भीषण हादसा, बच्चे समेत 3 की मौत

कोडरमा के सतगावां में कांवरियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बच्चे समेत 3 की मौत और करीब 15 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News, कोडरमा Koderma
A A
Horrific accident involving a bus carrying Kanwariyas in Koderma; 3 dead, including a child.

Horrific accident involving a bus carrying Kanwariyas in Koderma; 3 dead, including a child.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
कोडरमा: देवघर से लौट रही कांवरियों की बस एक भयानक हादसे का शिकार हुई. इस दुर्घटना में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह बड़ा सड़क हादसा झारखंड के कोडरमा में हुआ. सावन के दौरान बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों से भरी बस शुक्रवार तड़के सतगावां थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई. देवघर-नवादा मुख्य मार्ग पर पोखरडीहा मोड़ के पास बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई.

हादसा चालक की झपकी आने के कारण हुआ

जानकारी के अनुसार, नेपाल से लगभग चार दिन पहले कांवरियों को लेकर एक बस देवघर पहुंची थी. गुरुवार रात बासुकीनाथ से बस बिहार के राजगीर के लिए निकली थी. शुक्रवार की सुबह, पोखरडीहा मोड़ के पास चालक को झपकी लगी और बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह बिखर गया और कई कांवरिया बस के अंदर फंस गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत के बाद बस में फंसे कांवरियों को बाहर निकाला। सभी घायलों और अन्य यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कांवरियों को सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे। थाना प्रभारी बबलू सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने की बात सामने आई है। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान 10 वर्षीय बच्चे की मौत

हादसे में घायल 10 वर्षीय शिवम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो अन्य कांवरियों ने सदर अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। फिलहाल, करीब 15 कांवरियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • 400 रुपए किलो वाला खुखड़ी खाने से कोडरमा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबियत बिगड़ी
    400 रुपए किलो वाला खुखड़ी खाने से कोडरमा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबियत बिगड़ी
  • कोडरमा में अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दो संचालकों से पूछताछ
    कोडरमा में अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दो संचालकों से पूछताछ
  • Dhanbad में सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी, संदेह पर युवक पकड़ा गया; पुलिस पूछताछ जारी
    Dhanbad में सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी, संदेह पर युवक पकड़ा गया; पुलिस पूछताछ जारी
  • Koderma: पारिवारिक कलह के बीच युवक ने उठाया बड़ा कदम, परिवार ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान
    Koderma: पारिवारिक कलह के बीच युवक ने उठाया बड़ा कदम, परिवार ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

Table of Contents

Toggle
  • हादसा चालक की झपकी आने के कारण हुआ
  • पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
  • इलाज के दौरान 10 वर्षीय बच्चे की मौत

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

📌 यह भी पढ़ें:
  • अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग
  • झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक
  • IITF-2026 में छाया झारखंड की महिलाओं का हुनर, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान
Breaking News

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

नवम्बर 17, 2026
अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग
झारखंड Jharkhand News

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

नवम्बर 17, 2026
झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक
झारखंड Jharkhand News

झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक

नवम्बर 17, 2026
Next Post
IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा समेत झारखंड के 9 पुलिसकर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा समेत झारखंड के 9 पुलिसकर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Independence Day 2026: Preparations intensify across Jharkhand's districts; find out where and when the flag-hoisting will take place and what the program entails.

स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड के जिलों में तैयारियां तेज, जानिए कहां-कब होगा ध्वजारोहण और क्या है कार्यक्रम

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

नवम्बर 17, 2026

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक

IITF-2026 में छाया झारखंड की महिलाओं का हुनर, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

खूंटी पहुंचे अजय राय, विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात

रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रभारी, सरयू राय समेत जदयू नेताओं ने दी बधाई

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts