Big Breaking: कानपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। गंगा किनारे नाथपुरवा गांव के पास गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था।
Big Breaking: घटनास्थल पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे
बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान में अचानक धमाका हुआ। इसके बाद विमान जमीन पर आ गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पायलट को निकालकर अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे।
गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए
दुर्घटना के बाद आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सामने आए वीडियो में विमान का मलबा घटनास्थल पर बिखरा दिखाई दे रहा है। कॉकपिट के पास एक पायलट का शव और कुछ दूरी पर दूसरा पायलट घायल हालत में नजर आया।
वीडियो में विमान की एक सीट भी बाहर पड़ी दिख रही है। इससे पायलटों के इजेक्शन की कोशिश किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Big Breaking: विमान के पास करीब 3,000 घंटे की फ्लाइंग का सर्टिफिकेट था
हादसा गर्ग एविएशन के विमान से जुड़ा बताया गया है। कंपनी के अनुसार, विमान के पास करीब 3,000 घंटे की फ्लाइंग का सर्टिफिकेट था और यह 2023 से उसके पास था। कंपनी ने मेंटिनेंस में किसी कमी से इनकार किया है।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









