Breaking News: धनबाद से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मेयर संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला तकनीकी कारणों से टल गया।
अभियोजन ने कानूनी बिंदु पर बहस के लिए समय मांगा, जिसे एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी ने स्वीकार कर लिया। अदालत अब फैसले की अगली तारीख निर्धारित करेगी।
Breaking News: चाणक्य नगर मोड़ के पास गोली मारकर हुई थी हत्या
सुनवाई के दौरान आरोपी नंद किशोर सिंह उर्फ मामा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।
बताते चलें कि मेयर संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की 29 जनवरी 2017 को चाणक्य नगर मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अभियोजन ने 23 गवाहों का परीक्षण कराया है।
Breaking News: अभियोजन ने कानूनी बिंदु पर बहस के लिए समय मांगा
शनिवार को फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन अभियोजन की ओर से कानूनी बिंदु पर बहस के लिए समय मांगे जाने के बाद फैसला आगे बढ़ गया।
अदालत के अगले आदेश के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में फैसला किस तारीख को सुनाया जाएगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अदालत का अंतिम निर्णय आना बाकी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









