Lohardaga: गुरुवार की देर शाम पतराटोली स्थित प्रिया स्टोर के संचालक और युवा उद्यमी शुभम साहू की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स, पतराटोली पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश और उसके बाद प्रिया स्टोर के संचालक शुभम साहू की हत्या की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की।
फिलहाल दोनों आरोपियों से एक गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले का विस्तृत खुलासा जल्द किए जाने की संभावना है।
गुमला और लोहरदगा से जुड़े हैं दोनों आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पतगांई गांव से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें वर्तमान में इमली चौक के पास रहने वाला असमत अंसारी तथा सदर थाना क्षेत्र के कुरसे गांव निवासी रौशन शाहदेव शामिल हैं। घटना के बाद दोनों आरोपी जिले से बाहर फरार होने की तैयारी में थे। इसी बीच एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर लोहरदगा और किस्को एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तेजी से जांच शुरू की। जांच के दौरान कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसी क्रम में पुलिस को दोनों आरोपियों की लोकेशन मिली, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।आपसी विवाद की आशंका, आधिकारिक खुलासे का इंतजार
प्रारंभिक जांच में शुभम साहू की हत्या के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।लोहरदगा बंद का दिखा व्यापक असर
इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शनिवार को लोहरदगा बंद और चक्का जाम का आह्वान किया था। इस बंद को भाजपा, ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों का भी समर्थन मिला, जिसका शहर में व्यापक असर देखने को मिला। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद अब पूरे मामले के आधिकारिक खुलासे का इंतजार किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: Lohardaga: पतराटोली पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, बंदूक दिखाकर लूटने पहुंचे बदमाश
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









