मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने रंजय भारती, 2029 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर

सितम्बर 14, 2026
in राजनीति Politics
A A
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने रंजय भारती, 2029 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती का कार्यभार ग्रहण सह अभिनंदन समारोह प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं अमर कुमार बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • धनबाद भू-धंसान में तीन मौतों पर भाजपा का हमला, उच्चस्तरीय जांच की मांग
  • भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने संभाला पदभार, किसानों के मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
  • झारखंड कांग्रेस 16 सितंबर को निकालेगी राजभवन मार्च, जातिगत जनगणना में OBC कॉलम की मांग

Toggle
  • सभी योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों को दें
    • छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का दायरा बढ़ाया गया

प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने पदग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में पद केवल प्रतिष्ठा नहीं होता है बल्कि यह एक दायित्व है। उन्होंने संगठन के सभी नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं का समन्वय बनाकर साथ लेकर चलने का सुझाव दिया। उन्होंने मोर्चा के कार्यकताओं से आग्रह करते हुए कहा कि 2029 चुनाव को लक्ष्य बनाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों को संगठन से जोड़ने की जरूरत है।

सभी योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों को दें

प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की अनुसूचित जाति के लिए लागू किये गए सभी योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों को दें। तथा इसका लाभ उठाने में समाज की मदद करें।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा नहीं बल्कि एक परिवार है और इसे सशक्त और मजबूत बनाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में यह मोर्चा समाज के हर परिवार के साथ सुख और दुख में खड़ा रहना चाहिए। तभी यह समाज आपके साथ जुड़ेगा।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने कहा कि उनके कार्यकाल में अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन का विस्तार गांव तक मजबूती के साथ किया गया। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को हर कदम पर मदद करने का भरोसा दिया।

झारखंड भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने केंद्रीय और राज्य के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां एक छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी बड़ा से बड़ा पद ग्रहण कर सकता है। पार्टी ने मुझ जैसे एक छोटे गांव से निकले अदना कार्यकर्ता को अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन को पूरे राज्य में संभालने की महत्ती जिम्मेदारी दी है। मैं अपनी तरफ से मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा और अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दूंगा।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का दायरा बढ़ाया गया

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदर्शों को मानते हुए अनुसूचित जाति के लिए अनेक कार्य किये हैं। पीएम मोदी ने भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों जन्मभूमि महू, शिक्षा भूमि लंदन, महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली, दीक्षा भूमि नागपुर और चैत्य भूमि मुंबई को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया है। स्टैंड-अप इंडिया (Stand-Up India) योजना के तहत एससी/एसटी उद्यमियों को बैंक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे बिजनेस शुरू कर सकें।

इसके अलावा छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का दायरा बढ़ाया गया है। केंद्र की सरकार ने संसद और विभिन्न मंचों पर हमेशा यह स्पष्ट किया है कि एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी और यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज की तरफ से नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि आगामी 2029 की लोकसभा और विधानसभा की चुनाव में झारखंड अनुसूचित जाति परिवार का एक एक सदस्य भाजपा को वोट करेगा।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

आज के पदग्रहण कार्यक्रम का संचालन प्रभात भुइयां ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विशाल बाल्मीकि ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रज मोहन राम, नीरज पासवान, भगत बाल्मीकि, राजेन्द्र पासवान, राकेश राम, रंजन पासवान, कमलेश दास, सूरज दास, विशाल बाल्मीकि, सीमा पासवान, शंकर रजक, संदीप कुमार, रंजीत विनोद, राम लगन, उपेंद्र रजक, सुरेंद्र राजवंशी, समीर बाउरी सहित अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

धनबाद भू-धंसान में तीन मौतों पर भाजपा का हमला, उच्चस्तरीय जांच की मांग
राजनीति Politics

धनबाद भू-धंसान में तीन मौतों पर भाजपा का हमला, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सितम्बर 14, 2026
भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने संभाला पदभार, किसानों के मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
राजनीति Politics

भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने संभाला पदभार, किसानों के मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

सितम्बर 14, 2026
झारखंड कांग्रेस 16 सितंबर को निकालेगी राजभवन मार्च, जातिगत जनगणना में OBC कॉलम की मांग
राजनीति Politics

झारखंड कांग्रेस 16 सितंबर को निकालेगी राजभवन मार्च, जातिगत जनगणना में OBC कॉलम की मांग

सितम्बर 14, 2026
Next Post
धनबाद भू-धंसान में तीन मौतों पर भाजपा का हमला, उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद भू-धंसान में तीन मौतों पर भाजपा का हमला, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Breaking News: JSSC CGL और JPSC परीक्षा धांधली मामले में शिवांगन कोचिंग संचालक समेत दो गिरफ्तार

Breaking News: JSSC CGL और JPSC परीक्षा धांधली मामले में शिवांगन कोचिंग संचालक समेत दो गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

59th Engineers' Day celebration in Ranchi; Deepika Pandey Singh says—build structures that will be talked about even after 100 years.

रांची में 59वां इंजीनियर्स डे समारोह, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं- ऐसी संरचनाएं बनाएं जिसकी 100 साल बाद भी हो चर्चा

सितम्बर 15, 2026

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की अवधि 15 दिन बढ़ी, कांग्रेस ने फैसले का किया स्वागत; फॉर्म-7 पर उठाए सवाल

जामताड़ा में 41 हजार वोट कटने का दावा, इरफान अंसारी ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

Ranchi Breaking: संपत्ति विवाद में खूनी खेल! भाई ने भाई की कर दी हत्या, वारदात के बाद फरार

बिल में घुसा दहशत फैलाने वाला प्रिंस, भाई बंटी की गिरफ्तारी और सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर ने आखिर कैसे तोड़ी गैंग की कमर?

Instagram पर दोस्ती के बाद निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी,आरोपी गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra