Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। जहां एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी है। जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार जमीन विवाद में भाई ने दूसरे भाई को मौत के घाट उतारा है। इधर घटना को अंजाम देकर भाई मौकाए वारदात से फरार हो चुका है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक का शव रातू में एक खेत के किनारे मिला
मिली जानकारी के अनुसार फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का शव रातू के चिपरा इलाके में एक खेत के किनारे मिला है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
शुरूआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि दोनों भाईयों के बीच जमीन और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच यह विवाद आज खुनी संघर्ष में बदल गया। फिलहाल पुलिस फरार भाई की पहचान करने और उसकी गिरफ्तीर के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि गिरफ्तारी के बाद मामले में क्या कुछ खुलासा होता है।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









