बुधवार, सितम्बर 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की अवधि 15 दिन बढ़ी, कांग्रेस ने फैसले का किया स्वागत; फॉर्म-7 पर उठाए सवाल

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में दावा-आपत्ति की अवधि 15 दिन बढ़ाई गई है। कांग्रेस ने फैसले का स्वागत करते हुए फॉर्म-7 और नए वोटरों को लेकर कई मांगें रखीं।

सितम्बर 15, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Voter list revision period extended by 15 days; Congress welcomes the decision but raises questions regarding Form-7.

Voter list revision period extended by 15 days; Congress welcomes the decision but raises questions regarding Form-7.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के फैसले के बाद कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को ज्ञापन देकर पुनरीक्षण की अवधि एक महीने बढ़ाने की मांग की गई थी। अब चुनाव आयोग ने दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 15 दिन बढ़ाने का फैसला लिया है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • JPSC मामले में CID का बड़ा एक्शन, पंकज प्रसून और ऋतिक रौशन गिरफ्तार
  • सीएम हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियाई काउंसलेट-जनरल की मुलाकात, शिक्षा-मिनरल्स समेत कई मुद्दों पर चर्चा
  • रांची में इलाज के दौरान महिला दरोगा का निधन, पुलिस विभाग में शोक

Toggle
  • एक महीने की अवधि बढ़ाने की थी मांग
  • फॉर्म-7 के आंकड़ों पर कांग्रेस ने मांगी जानकारी
  • 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने पर जोर
  • फॉर्म-7 पर फैसला लेने से पहले दोनों पक्षों को सुनने की मांग

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लालकिशोर नाथ शाहदेव और सूर्यकांत शुक्ला ने आयोग के इस फैसले का स्वागत किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि जिन लोगों के नाम या दावे किसी कारण से अब तक प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाना चाहिए।

एक महीने की अवधि बढ़ाने की थी मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की अवधि एक महीने बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन आयोग ने फिलहाल दावा और आपत्ति की समयसीमा 15 दिन बढ़ाई है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि मतदाता सूची या एएसडीडीओ सूची में किसी तरह की कमी या त्रुटि नजर आती है तो निर्धारित अवधि के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

फॉर्म-7 के आंकड़ों पर कांग्रेस ने मांगी जानकारी

कांग्रेस नेताओं ने फॉर्म-7 को लेकर भी चुनाव आयोग से अधिक पारदर्शिता की मांग की है। उन्होंने कहा कि आयोग ने फॉर्म-7 के तहत प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या सार्वजनिक की है, लेकिन यह जानकारी भी सामने आनी चाहिए कि किस राजनीतिक दल ने कितनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

कांग्रेस का कहना है कि यह जानकारी सार्वजनिक होने से पूरी प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच पारदर्शिता बढ़ेगी।

18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने पर जोर

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में नए युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर भी चिंता जताई। उनके मुताबिक, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के होने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए अब तक करीब साढ़े चार लाख आवेदन मिले हैं, जबकि पार्टी का अनुमान है कि पात्र युवाओं की संख्या इससे काफी अधिक हो सकती है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

कांग्रेस ने कहा कि कोई भी पात्र युवा मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए फॉर्म-6 जमा करने की समयसीमा बढ़ाना जरूरी है।

फॉर्म-7 पर फैसला लेने से पहले दोनों पक्षों को सुनने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि फॉर्म-7 के तहत मतदाता का नाम हटाने से संबंधित किसी भी आवेदन पर अंतिम निर्णय लेने से पहले पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आवेदन करने वाले व्यक्ति और जिस मतदाता का नाम हटाने का प्रस्ताव है, दोनों पक्षों को व्यक्तिगत रूप से बुलाकर उनका पक्ष सुना जाना चाहिए। इसके बाद ही किसी नाम को हटाने पर फैसला किया जाए।

कांग्रेस ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया में पारदर्शिता और उचित सुनवाई जरूरी है, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से सूची से बाहर न हो।

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
धनबाद Dhanbad

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सितम्बर 16, 2026
पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल
पलामू Palamu

पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल

सितम्बर 16, 2026
Major action by CID in JPSC case; Pankaj Prasoon and Hrithik Roshan arrested.
झारखंड Jharkhand News

JPSC मामले में CID का बड़ा एक्शन, पंकज प्रसून और ऋतिक रौशन गिरफ्तार

सितम्बर 16, 2026
Next Post
59th Engineers' Day celebration in Ranchi; Deepika Pandey Singh says—build structures that will be talked about even after 100 years.

रांची में 59वां इंजीनियर्स डे समारोह, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं- ऐसी संरचनाएं बनाएं जिसकी 100 साल बाद भी हो चर्चा

Aaj Ka Rashifal 16 September 2026

16 September 2026 Rashifal: मिथुन-कन्या को व्यापार बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची

सितम्बर 16, 2026

झारखंड में अब एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, सरकार और MS Science के बीच हुआ MoU

सन्नी टोप्पो ने संभाली BJP ST मोर्चा की कमान, 2029 चुनाव को लेकर संगठन पर जोर

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल

क्या फिर खुलेगा सुशांत सिंह राजपूत केस! CBI की पुरानी रिपोर्ट और 2026 की नई जांच में क्या है कनेक्शन?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra