गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Palamu: करम डाली विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 6 की मौत

Palamu Karam Puja Accident: पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान दो हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई.....

सितम्बर 23, 2026
in झारखंड Jharkhand News, पलामू Palamu
A A
Palamu में करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में हादसा

पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हुई

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में करम पर्व की खुशियां बुधवार सुबह दर्दनाक हादसों में बदल गईं। करम डाली विसर्जन के दौरान जिले में दो अलग-अलग जगहों पर डूबने की घटनाएं हुईं। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव के पास कोयल नदी में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पाटन क्षेत्र में करम डाली विसर्जन के दौरान एक किशोरी की डूबने से जान चली गई। दोनों घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पवन साय बने संगठन महामंत्री
  • SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, झारखंड में 27-28 सितंबर को प्रदर्शन
  • Jharkhand Breaking: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren के खिलाफ आरोप गठन पर 30 सितंबर को सुनवाई

Toggle
  • Palamu में करम डाली विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा
    • एक बच्चे को बचाने की कोशिश में बढ़ा हादसा
      • पाटन में भी करम विसर्जन के दौरान किशोरी की मौत
        • करम पर्व की खुशियां बदलीं मातम में

Palamu में करम डाली विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा

पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव के पास हुई। बुधवार सुबह करम पर्व के बाद करम डाली का विसर्जन करने के लिए कुछ लोग कोयल नदी पहुंचे थे। इसी दौरान एक आठ वर्षीय बच्चा नदी के गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए चार अन्य लोग भी नदी में उतर गए, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सभी डूब गए। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अमित कुमार ठाकुर (22), नीतीश कुमार सिंह (18), विशाल पासवान (16), राजा सिंह (12) और हेमंत कुमार सिंह (8) के रूप में हुई है। मृतकों में तीन नाबालिग शामिल हैं। सभी शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

एक बच्चे को बचाने की कोशिश में बढ़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, करम डाली विसर्जन के दौरान आठ वर्षीय हेमंत कुमार सिंह गहरे पानी में चला गया था। उसे डूबता देखकर चार लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूदे। नदी में तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण वे भी संभल नहीं सके।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया गया। बाद में सभी पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए।

पाटन में भी करम विसर्जन के दौरान किशोरी की मौत

पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में भी करम डाली विसर्जन के दौरान हादसा हुआ। नानी झरिया क्षेत्र में करम डाल विसर्जन के दौरान एक किशोरी पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी देखें: Karma Puja 2026: करम की डाल ही क्यों पूजी जाती है? जानिए जावा, व्रत और Karma-Dharma का सच!

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

करम पर्व की खुशियां बदलीं मातम में

पलामू में एक ही दिन हुई इन दो घटनाओं के बाद कई परिवारों में मातम पसर गया। करम पर्व के समापन पर करम डाली का विसर्जन किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान हुए हादसों ने त्योहार की खुशियों को गम में बदल दिया। करम झारखंड के प्रमुख आदिवासी पर्वों में से एक है। पर्व के दौरान करम वृक्ष की डाली की पूजा की जाती है और पूजा के बाद उसका विसर्जन किया जाता है। इसी विसर्जन के दौरान पलामू में ये दर्दनाक घटनाएं हुईं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Giridih: पीरटांड़ में हाथियों का आतंक, घर में सो रहे व्यक्ति की कुचलकर मौत

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

Major organizational reshuffle in Jharkhand BJP; Pawan Sahay appointed Organization General Secretary.
झारखंड Jharkhand News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पवन साय बने संगठन महामंत्री

सितम्बर 24, 2026
Congress's nationwide agitation over the SIR and Election Commission issues; protests in Jharkhand on September 27–28.
झारखंड Jharkhand News

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, झारखंड में 27-28 सितंबर को प्रदर्शन

सितम्बर 24, 2026
कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, यात्रियों में अफरातफरी
कोडरमा Koderma

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, यात्रियों में अफरातफरी

सितम्बर 24, 2026
Next Post
JSSC CGL परीक्षा में कथित धांधली की जांच के दौरान फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर से पूछताछ

JSSC CGL धांधली जांच में नया मोड़, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर हिरासत में; CID के निर्देश पर पूछताछ

BJP expands its organization from Jharkhand to UP; Pradeep Verma and Anant Ojha to play key roles in 'Mission 2027'.

झारखंड से यूपी तक BJP का संगठन विस्तार, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को मिशन 2027 में बड़ी भूमिका

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री की मौत पर सुदेश महतो ने जताया शोक

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री की मौत पर सुदेश महतो ने जताया शोक

सितम्बर 24, 2026

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पवन साय बने संगठन महामंत्री

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, झारखंड में 27-28 सितंबर को प्रदर्शन

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 28-30 सितंबर तक हड़ताल, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, यात्रियों में अफरातफरी

Rahul Gandhi ने 2023 के चुनाव आयुक्त कानून के दो प्रावधानों पर उठाए सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra