रांची: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए झारखंड और उत्तर प्रदेश के लिए नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। गजेंद्र पटेल को झारखंड BJP का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं झारखंड के दो नेताओं को भी दूसरे बड़े राज्य की जिम्मेदारी मिली है। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा तथा राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। यूपी में विनोद तावड़े प्रभारी हैं और उनके साथ चार सह-प्रभारी काम करेंगे।
नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद झारखंड BJP के नेताओं ने सभी नियुक्त नेताओं को बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए प्रभारी और सह-प्रभारी संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
आदित्य साहू बोले- संगठन को मिलेगा नया अनुभव
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गजेंद्र पटेल, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को बधाई देते हुए कहा कि तीनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव का फायदा झारखंड BJP को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इनके मार्गदर्शन से पार्टी के संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
आदित्य साहू ने प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को भी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में झारखंड के इन दोनों नेताओं को मिली जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
बाबूलाल मरांडी ने भी दी शुभकामनाएं
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गजेंद्र पटेल, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए प्रभारी और सह-प्रभारियों के मार्गदर्शन से बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन के काम को और गति मिलेगी।
मरांडी ने प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भी शुभकामनाएं दीं।
कर्मवीर सिंह ने संगठनात्मक अनुभव को बताया अहम
BJP के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी सभी नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए प्रभारी और सह-प्रभारी का संगठनात्मक अनुभव झारखंड में पार्टी को और मजबूत करने में काम आएगा। उन्होंने प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी की जिम्मेदारी मिलने पर भी शुभकामनाएं दीं।
कई वरिष्ठ नेताओं ने जताई खुशी
नई नियुक्तियों के बाद BJP के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी बधाई दी। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय और दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई नेता शामिल हैं।
इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश मंत्री और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने भी नई जिम्मेदारी पाने वाले नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।
झारखंड के दो नेताओं को UP में जिम्मेदारी
इस पूरे बदलाव में सबसे ज्यादा चर्चा झारखंड के प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी की है। यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में दोनों नेताओं को वहां संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
दूसरी तरफ झारखंड में गजेंद्र पटेल प्रभारी के तौर पर पार्टी संगठन को संभालेंगे। उनके साथ सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी के रूप में काम करेंगे।
यानी BJP के इस संगठनात्मक बदलाव में झारखंड की नई टीम भी तैयार हुई है और झारखंड के दो नेताओं को उत्तर प्रदेश में भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब इन नियुक्तियों के बाद दोनों राज्यों में पार्टी संगठन किस तरह आगे बढ़ता है, इस पर नजर रहेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








