गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

झारखंड में SIR पर Irfan Ansari का हमला, बोले- तत्काल बंद हो प्रक्रिया, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए

झारखंड में SIR को लेकर मंत्री Irfan Ansari ने प्रक्रिया तत्काल रोकने और CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

सितम्बर 23, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Irfan Ansari attacks the SIR process in Jharkhand; demands an immediate halt and the removal of CEC Gyanesh Kumar.

Irfan Ansari attacks the SIR process in Jharkhand; demands an immediate halt and the removal of CEC Gyanesh Kumar.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

रांची: झारखंड में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक डॉ. Irfan Ansari ने SIR की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • चाकुलिया के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन, इंसास और AKM राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • SIR पर JMM का चुनाव आयोग पर हमला, विनोद पांडेय बोले- 10 महीने में 14 आपत्तियां क्यों?
  • बिनोद बाबू की जयंती पर सुदेश महतो ने युवाओं का मुद्दा उठाया, बोले- शिक्षा और रोजगार पर देना होगा जोर

Toggle
  • चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
  • चुनाव आयोग ने दिया अलग पक्ष
  • बिहार में नाम हटने के विवाद का भी जिक्र
  • ‘एक भी योग्य मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए’

Irfan Ansari का कहना है कि SIR की प्रक्रिया के चलते आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर गरीब और ग्रामीण परिवारों को जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए अपने काम से समय निकालना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई लोग कागजात और सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर परेशान और चिंतित हैं।

मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि झारखंड में SIR को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रक्रिया को तत्काल नहीं रोका गया तो उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

Irfan Ansari ने हाल में सामने आई मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग की अंदरूनी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर आपत्ति जताई थी।

इन रिपोर्टों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, Form-6 और चुनावी डेटा से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया गया है। अंसारी ने सवाल किया कि अगर आयोग के भीतर ही किसी प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां सामने आई थीं, तो उन पर क्या निर्णय लिया गया और जनता को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई।

चुनाव आयोग ने दिया अलग पक्ष

हालांकि, इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि SIR समेत उसके अंतिम फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आंतरिक स्तर पर अलग-अलग सुझाव या आपत्तियां सामने आना निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

यही वजह है कि SIR को लेकर राजनीतिक आरोपों के साथ-साथ चुनाव आयोग की प्रक्रिया और उसके फैसलों को लेकर भी बहस तेज हो गई है।

बिहार में नाम हटने के विवाद का भी जिक्र

Irfan Ansari ने बिहार और दूसरे राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर उठे विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चुनाव के बाद किसी मतदाता का नाम दोबारा जोड़ा जाता है, तो पहले उसे हटाने की जरूरत क्यों पड़ी।

उन्होंने कहा कि किसी भी पुनरीक्षण प्रक्रिया का असर ऐसे लोगों पर नहीं पड़ना चाहिए, जो वोट देने के पात्र हैं। उनका कहना है कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

‘एक भी योग्य मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए’

इरफान अंसारी ने कहा कि उनका मुख्य सवाल यही है कि SIR की प्रक्रिया में किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए। उन्होंने झारखंड में चल रही प्रक्रिया की समीक्षा करने और इसे पारदर्शी तरीके से पूरा करने की मांग की।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग भी की। साथ ही कहा कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल झारखंड में SIR को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। एक तरफ विपक्षी नेता प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं चुनाव आयोग अपने फैसलों को सर्वसम्मति से लिया गया बता रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

पूर्वी सिंहभूम के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद हथियार और सुरक्षा बल
Breaking News

चाकुलिया के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन, इंसास और AKM राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

सितम्बर 23, 2026
JMM attacks Election Commission over SIR; Vinod Pandey asks: Why 14 objections in 10 months?
झारखंड Jharkhand News

SIR पर JMM का चुनाव आयोग पर हमला, विनोद पांडेय बोले- 10 महीने में 14 आपत्तियां क्यों?

सितम्बर 23, 2026
On the occasion of Binod Babu's birth anniversary, Sudesh Mahto raised the issue of the youth, stating that emphasis must be placed on education and employment.
झारखंड Jharkhand News

बिनोद बाबू की जयंती पर सुदेश महतो ने युवाओं का मुद्दा उठाया, बोले- शिक्षा और रोजगार पर देना होगा जोर

सितम्बर 23, 2026
Next Post
Supriyo Bhattacharya attended the Doranda Urs; while listening to Qawwali, he began playing the tabla himself.

Doranda के उर्स में पहुंचे सुप्रियो भट्टाचार्य, कव्वाली सुनते-सुनते खुद बजाने लगे तबला

Why is Ayurveda essential amidst stress and a disrupted routine? Director explains the reason on Ayurveda Day.

तनाव और बिगड़ी दिनचर्या के बीच आयुर्वेद क्यों जरूरी? Ayurveda दिवस पर निदेशक ने बताई वजह

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

पूर्वी सिंहभूम के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद हथियार और सुरक्षा बल

चाकुलिया के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन, इंसास और AKM राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

सितम्बर 23, 2026

SIR पर JMM का चुनाव आयोग पर हमला, विनोद पांडेय बोले- 10 महीने में 14 आपत्तियां क्यों?

बिनोद बाबू की जयंती पर सुदेश महतो ने युवाओं का मुद्दा उठाया, बोले- शिक्षा और रोजगार पर देना होगा जोर

JTET Exam 2026: 11 अक्टूबर को नहीं होगी झारखंड TET परीक्षा? नई तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

पहले 13 करोड़ नाम हटे, फिर EC के अंदर उठीं 14 आपत्तियां… SIR की इस पूरी कहानी में असली विवाद क्या है?

तनाव और बिगड़ी दिनचर्या के बीच आयुर्वेद क्यों जरूरी? Ayurveda दिवस पर निदेशक ने बताई वजह

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra