रविवार, सितम्बर 27, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

LPU में आधी रात हजारों छात्रों का उग्र प्रदर्शन, अफवाहों के बाद कैंपस में बवाल

LPU में रविवार तड़के हजारों छात्रों के प्रदर्शन के बाद कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की स्थिति बनी। सोशल मीडिया पर वायरल....

सितम्बर 27, 2026
in देश National News
A A
LPU campus student protest after viral rumours in Punjab

LPU कैंपस में अफवाहों के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Punjab: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार तड़के बड़ी संख्या में छात्र गर्ल्स हॉस्टल के पास जुटे; सोशल मीडिया पर छात्रा से जुड़े अपुष्ट दावों के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने गैंगरेप और आत्महत्या के दावों को खारिज किया।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान BSF जवान मोनू साव का हार्ट अटैक से निधन, मोहिसिला पहुंचा पार्थिव शरीर
  • Bank हड़ताल का बड़ा असर! 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज खुलेंगी शाखाएं
  • Gyanesh Kumar को हटाना कितना आसान? CEC की कुर्सी पर संकट के बीच समझिए पूरा संवैधानिक खेल

Toggle
  • सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों से फैली अफवाह
    • पुलिस ने गैंगरेप और आत्महत्या के दावों को बताया गलत
      • कैंपस में पुलिस बल तैनात

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार तड़के अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में छात्र गर्ल्स हॉस्टल के आसपास इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और कैंपस में तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटनाएं सामने आईं।

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने इमारतों की खिड़कियों के शीशे तोड़े और ईंट-पत्थर व गमले फेंके। कुछ जगहों पर आग लगाए जाने की भी सूचना सामने आई। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों से फैली अफवाह

बताया जा रहा है कि पूरे विवाद की शुरुआत व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे कुछ अपुष्ट संदेशों से हुई। इन संदेशों में कथित तौर पर एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और आत्महत्या जैसे दावे किए जा रहे थे। इन दावों के बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जमा हो गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ।

पुलिस ने गैंगरेप और आत्महत्या के दावों को बताया गलत

मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे दावों का खंडन किया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में गैंगरेप या आत्महत्या से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस का यह भी कहना है कि इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैली अपुष्ट जानकारी और अफवाहों के कारण छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति बनी, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

कैंपस में पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन की ओर से छात्रों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने और बिना पुष्टि किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की अपील की गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए संदेशों और प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ व आगजनी से जुड़े घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान BSF जवान मोनू साव का हार्ट अटैक से निधन, मोहिसिला पहुंचा पार्थिव शरीर
देश National News

श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान BSF जवान मोनू साव का हार्ट अटैक से निधन, मोहिसिला पहुंचा पार्थिव शरीर

सितम्बर 27, 2026
Major impact of bank strike! Banks to remain closed for 3 days; branches to open today.
Breaking News

Bank हड़ताल का बड़ा असर! 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज खुलेंगी शाखाएं

सितम्बर 27, 2026
Gyanesh Kumar Removal CEC Constitutional Process Article 324
Breaking News

Gyanesh Kumar को हटाना कितना आसान? CEC की कुर्सी पर संकट के बीच समझिए पूरा संवैधानिक खेल

सितम्बर 25, 2026
Next Post
Simdega’s Reshma Lakra shines on KBC; tells Amitabh Bachchan, "I am a girl from Simdega—I’ll outshine everyone."

KBC में छाईं सिमडेगा की रेशमा लकड़ा, अमिताभ बच्चन के सामने बोलीं- ‘मैं सिमडेगा की छोरी हूं, सब पर भारी पड़ूंगी’

Bigg Boss 20 Eviction ईशा रिखी और यंग डीएसए

Bigg Boss 20 Eviction पर बड़ा अपडेट! शो में इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

वियतनाम में दर्दनाक सड़क हादसा-रांची के योगा टीचर राजा की मौत, दोस्त गंभीर

वियतनाम में दर्दनाक सड़क हादसा-रांची के योगा टीचर राजा की मौत, दोस्त गंभीर

सितम्बर 27, 2026

Asian Games 2026: भारत को स्क्वॉश में दो सिल्वर, अनाहत और अभय सिंह गोल्ड से चूके

बोदमा-जामताड़ा के बीच रेलवे पटरी पर युवक का शव मिलने से हड़कंप

बिहार की मिट्टी का जादू या सिद्धार्थ का स्टारडम? The Vvaan की ओपनिंग ने चौंकाया

रांची के तिरिल CRPF कैंप में हवलदार ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, मौत

श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान BSF जवान मोनू साव का हार्ट अटैक से निधन, मोहिसिला पहुंचा पार्थिव शरीर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra