Breaking News: जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारत ने महज एक मिनट के अंतर में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पुरुषों की 65 किग्रा कुश्ती में सुजीत कलकल ने गोल्ड जीता, जबकि इसके ठीक एक मिनट बाद अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
Breaking News: परवीन हुड्डा और लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड जीता
मुक्केबाजी में परवीन हुड्डा ने महिलाओं की 65 किग्रा और लवलीना बोरगोहेन ने 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता। परवीन ने फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराया। मुकाबला बेहद करीबी रहा और परवीन ने काउंटर पंच के जरिए बढ़त बनाए रखी।
यह परवीन की वापसी भी है। मई 2024 में व्हेयरअबाउट्स नियमों के उल्लंघन के मामले में उन पर 22 महीने का निलंबन लगाया गया था, जिसे बाद में 14 महीने पीछे से लागू किया गया। इसके चलते उन्हें हांगझोउ एशियन गेम्स का कांस्य पदक और ओलिंपिक कोटा गंवाना पड़ा था।
Breaking News: भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 15, पांचवें स्थान पर पहुंची
फाइनल के बाद पूर्व विश्व चैंपियन चेन ने परवीन को उठाकर जीत की बधाई दी। महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने भी शुक्रवार को भारत के खाते में गोल्ड जोड़ा। इन उपलब्धियों के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 15 हो गई और वह मेडल टैली में पांचवें स्थान पर पहुंच गया।











