Breaking News: जापान के जापान के निशिन में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब गोल्ड मेडल के लिए भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें टूर्नामेंट में एक दूसरे से भिड़ेंगी
Breaking News: ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली
जापान के निशिन में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। टीम की ओर से ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली वहीं ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाए।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के छह बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।
भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। तीन श्रीलंकाई बल्लेबाज रन आउट हुए। इस तरह भारत ने 124 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
Breaking News: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराया
दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से हराया। मैच को 13-13 ओवर का कर दिया गया था। बांग्लादेश ने सात विकेट पर 111 रन बनाए, जिसे पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। अब एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











