Koderma: कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो मोटरसाईकिल में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 8 महीने की गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पूरी घटना कोडरमा-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर पावर हाउस डंडाडीह के पास का बताया जा रहा है।
मरकच्चो से झुमरीतिलैया जा रही थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार, रूपा कुमारी अपने पति संजय राणा के साथ मरकच्चो से झुमरीतिलैया डॉक्टर से सलाह लेने जा रही थीं। इसी दौरान जयनगर की ओर से पिपचो जा रहे अमर सोनी की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में अमर सोनी को गंभीर चोटें आईं, जबकि रूपा कुमारी भी घायल हुईं। संजय राणा को हल्की चोट लगने की जानकारी है।
ग्रामीणों ने घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए अमर सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
रूपा कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल रूपा कुमारी और उनका गर्भस्थ शिशु खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना के बाद जयनगर थाना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









