Breaking News: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी है। रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इस बीच, कनॉट प्लेस और राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे SFI समेत विभिन्न छात्र संगठनों के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इलाके में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं।
सरकार चुनाव आयोग को बचाने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही
CJP नेता अशुतोष रांका ने दावा किया कि उन्हें, अभिजीत दीपके और सौरव दास को एक दिन पहले विमान से अगवा किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव आयोग को बचाने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है। रांका ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए काम करने का आरोप भी लगाया।
CJP के तीनों नेताओं को करीब 23 घंटे हिरासत में रखे जाने के बाद रविवार सुबह लगभग 10 बजे रिहा किया गया। पार्टी के अनुसार, अभिजीत दीपके अपनी दादी के निधन के बाद महाराष्ट्र स्थित अपने घर रवाना हो गए।
Breaking News: नेताओं ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
CJP नेता सौरव दास ने आरोप लगाया कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं। उन्होंने सरकार पर लोगों की समस्याएं सुनने के बजाय उनसे टकराव का रास्ता अपनाने का आरोप लगाया। उनके बयान में 1975 के आपातकाल का भी उल्लेख किया गया।
अशुतोष रांका ने यह भी आरोप लगाया कि दीपके की दादी के निधन की सूचना देने के दौरान दिल्ली पुलिस कैमरा और माइक लेकर पहुंची थी। उनके मुताबिक, दीपके ने अपने चचेरे भाई से बात कराने की अपील की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
प्रदर्शनकारी ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगा रहे हैं। फिलहाल, नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों और हिरासत से जुड़े घटनाक्रम पर संबंधित पक्षों का विस्तृत आधिकारिक जवाब उपलब्ध नहीं है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








