Koderma: कोडरमा में रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया गया है। कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर बंगाई रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना में युवक का एक पैर कट गया
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे क्रॉसिंग के पास पोल संख्या 17/31/18-1 के समीप युवक का शव रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा था। घटना में युवक का एक पैर कट गया था। सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मियों ने शव को ट्रैक से हटाया। घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को भी दी गई।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने के लिए आवश्यक जानकारी जुटा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








