Girodih: गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के गम्हारडीह गांव में एक परिवार पर हमला, छेड़खानी, आगजनी और लूटपाट का आरोप लगा है। पीड़िता डोली कुमारी ने गांव के आठ लोगों के खिलाफ देवरी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप
आवेदन के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात संदीप सिंह ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। आरोप है कि 21 अक्टूबर की सुबह संदीप सिंह सात अन्य लोगों के साथ घर पहुंचा और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।
Read More- कोडरमा में कीटनाशक का इंजेक्शन देकर हत्या-पत्नी ने प्रेमी से संग मिलकर उतारा मौत के घाट
पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान पंकु राम पर चाकू से वार किया गया, जबकि फुलन देवी के चेहरे पर टांगी के फल से हमला किया गया। मुद्रिका देवी के साथ भी मारपीट की शिकायत की गई है। परिजनों को बचाने पहुंची डोली कुमारी ने संदीप सिंह पर छेड़खानी और कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया है।
घर से पैसे की चोरी और धमकी देने का आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि पीड़िता की मां के पहुंचने पर गोहाल में आग लगा दी गई, जिससे उसका आधा हिस्सा जल गया। आरोपियों पर घर से पांच हजार रुपये नकद ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
Read More- कोडरमा के गुमो चौक पर में तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचला, मौत-NH-20 रोड जाम
पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। आरोपों पर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









