Lohardaga: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में नवविवाहित दंपति की आग से झुलसकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान लोथे उरांव के पुत्र अजित उरांव और उसकी पत्नी बाल्मीकि उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे अजित ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद पति-पत्नी ने एक ही कंबल में लिपटकर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। कमरे से आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
अस्पताल में पति की मौत, रिम्स में पत्नी ने तोड़ा दम
परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान अजित की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसकी पत्नी को रांची के रिम्स रेफर किया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
Read More- दिल्ली के स्कूल में कोडरमा की छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि अजित नशा करता था और अक्सर अकेला रहता था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है।
Read More- दो बच्चों की मां 13 साल छोटे युवक के प्यार मेें पागल-पति ने खुद करा दी शादी
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया सुमित उरांव और भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








